जल्द ही बनेगा बस स्टेशन और खेल स्टेडियम

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर खीरी। पलिया में अब खेल स्टेडियम और रोडवेज बस स्टैंड जल्द ही बनकर तैयार  होगा इसके लिए विधायक रोमी साहनी ने आदेश निर्देश दे दिए हैं।
समाचारों के अनुसार पलिया विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए तहसील प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं जिससे खेल प्रेमी युवाओं के लिए आधुनिक स्टेडियम व रोजाना यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस डिपो की समस्या अब जल्द समाप्त होने वाली है।विधायक रोमी साहनी ने तहसील प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि एक हफ्ते के अंदर बस डिपो और स्टेडियम दोनों के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित कर जल्द ही कार्य शुरू कराएं ।

Related Articles

Comments

Back to Top