स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई
लखीमपुर खीरी Apr 08, 2026 at 06:50 PM , 59धौरहरा खीरी। विकास क्षेत्र धौरहरा परिसर में बुधवार को एसडीएम व एसडीआई ने स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन अभियान को बढावा देने के उद्देश्य से जागरुकता रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान टीचरों के साथ बच्चों की मौजूदगी रही।
जानकारी के मुताबिक शासन के निर्देश पर क्षेत्र के सविलियन विद्यालयो/प्राथमिक विद्यालयों में छात्रो के अधिक से अधिक नामांकन करने के उद्देश्य से बुधवार को बीआरसी परिसर से स्कूल चलो अभियान के आयोजन में रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि व खण्ड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चों के साथ सरकारी विद्यालयों बच्चों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान शिक्षिका तनुजा पाण्डेय,शिखा अवस्थी,खुशबू, शालिनी सिंह,बालकृष्ण,रजोले प्रसाद,जुबेर,मुकेश,राम-लखन, कंचन,संत कुमार,मुनीष प्रदीप दिक्षित सहित दर्जनों शिक्षकों की मौजूदगी रही।






_page-0001.jpg)
























Comments