भारतीय योग संस्थान के पाँच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी , 65

(सुनील शर्मा)


लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान द्वारा नगर में विभिन्न 8 स्थलों पर 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 5 दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविरो का आयोजन किया जा रहा है जिसका आज प्रात: 5-30 वजे से खराब मौसम के वावजूद बड़े उत्साह उमंग के साथ प्रत्येक शिविर स्थल पर आगाज किया गया l 
शिविर का प्रारम्भ माँ सरस्वती पूजन, गीत, संस्थान संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि के साथ किया गया l
नगर के गुरु नानक इंटर कॉलेज, महालक्ष्मी राइस मिल, लखीमपुर ब्लॉक कॉलोनी, नेशनल पब्लिक स्कूल, आनंदपुर सत्संग भवन, अमृत सरोवर राजापुर, श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला, महंत हरी सिंह पब्लिक स्कूल, इन आठ जगहों पर एक ही समय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जिला कार्यकारिणी के अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षण के रूप में अपनी गरिमामई उपस्थिति दी गई और इनके देख रेख में शिविर संचालित हुए।
संस्थान के जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने ब्लॉक कॉलोनी का तथा जिला संगठन मंत्री अशोक तोलानी ने नेशनल पब्लिक स्कूल तथा सदस्य उमाशंकर त्रिवेदी ने गुरु नानक इंटर कॉलेज की कमान संभाली।
जिला प्रधान रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में अपनी गरिमामई  उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई तथा अपने उदबोधन में हड्डी रोग का अर्थ व कारण, संस्थान का परिचय एवं प्रश्नोत्तरी पर विचार रखते हुए प्रकाश डाला। 
सभी शिविर स्थलों पर संस्थान द्वारा निर्धारित आसन, प्राणायाम, ध्यान, वैदिक प्रार्थना एवं अन्य बिंदुओं  पर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए 
कार्यक्रम संपन्न किए गए।
सभी 8 शिविर स्थलों के शिविर प्रभारी का दायित्व क्षेत्रीय प्रधानों सहित उनकी टीम ने बखूबी निर्वहन किया।
जिला प्रधान ने पुनः अवगत कराया कि शिविर में चंदरानी हॉस्पिटल की तरफ से निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
सभी शिविर स्थलों पर प्रार्थना एवं शांति पाठ सहित उपस्थित साधक साधिकाओं, केंद्र प्रमुखों, उप केन्द्र प्रमुखों सहित नये शिविरार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top