आंधी आने से क्षेत्र की बिजली गुल
लखीमपुर खीरी Apr 04, 2026 at 07:14 PM , 214मोहम्मदी खीरी ।
क्षेत्र में आई तेज आंधी से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई जिससे हाहाकार मच गया सुबह ग्रामीण क्षेत्र में कुछ मिनट के लिए आपूर्ति बहाल कर ब्रेकडाउन हो जाने से लोग बूंद बूंद पानी को तरस गए जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने सीयूजी नंबर बंद कर रखे हैं जिससे उपभोक्ताओं को जानकारी मिलना दूर समस्या का निस्तारण होना संभव नहीं हो पा रहा है।
शुक्रवार की रात कुछ मिनट के लिए आई आंधी में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को रात जागकर बिताना पड़ा है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में देर शाम से पहले आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो सकेगी यह फरमान संविदा कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को दिया गया है। सर्वाधिक जरूरत के समय अधिकारियों की उदासीनता के चलते धरातल पर बिजली किसानों को महज 5 से 7 घंटे कटौती के बीच मिल पाना संभव हो रहा है जबकि सभी स्टेशन पर रखी लाक सीट पर 18 घंटे की आपूर्ति दर्ज की जाती है। ऐसे में खेती-बाड़ी आम के बागों में सर्वाधिक पानी की जरूरत होती है। ऐसे में गन्ना और आम की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments