महिला अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार से विभिन्न मागो को लेकर सौपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Apr 04, 2026 at 06:50 PM , 93गोला गोकर्णनाथ खीरी। तहसील गोला में विधि व्यवसाय कर रही महिला अधिवक्ताओं ने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र देकर महिला अधिवक्ताओं के लिए एक अलग महिला प्रसाधन बनवाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया है।
महिला अधिवक्ताओं ने दिया प्रार्थना पत्र में कहा है कि तहसील परिसर में महिला अधिवक्ताओं के लिए एक साफ सुथरा वॉशरूम/शौचालय नहीं है जिस कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और गंदे शौचालय के कारण महिलाओं के स्वास्थ्य विपरीत असर हो रहा है उन्होंने मांग की कि बार के समीप एक अलग महिला प्रसाधन बनाए जाने का कष्ट करें। बाहर के महामंत्री संदीप अवस्थी ने बताया है कि बार प्रत्येक अधिवक्ताओं के हित में कार्य कर रही हैं बार ने महिलाओं के प्रार्थना पत्र आने से पूर्व ही मुख्य विकास अधिकारी खीरी को पत्र भेजा था और तत्काल इस ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था। बार के अध्यक्ष रामकुमार गौतम, महामंत्री संदीप कुमार अवस्थी एडवोकेट, उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा,कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देने वालों में महिला अधिवक्ताओं में रजनी सिंहा,खदीजा जमाल,रिहाना अंसारी,मिथिलेश कुमारी सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थिति रही।






_page-0001.jpg)
























Comments