कार की टक्कर से बाइक चालक और सवार जख्मी
लखीमपुर खीरी Apr 02, 2026 at 06:20 PM , 134मोहम्मदी
कस्बा में नेशनल हाईवे पुवायां रोड पर बाइक सवार को कर चालक ने टक्कर मारकर रौंद दिया जिससे बाइक चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सी एच सी पर पर भर्ती कराया गया है।
गांव मियांपुर कॉलोनी निवासी सर्वेश मंडल गुरुवार को अपनी बाइक पर पीछे गांव के मधई को बैठाकर मोहम्मदी आ रहे थे नेशनल हाईवे पर पहुंचते ही पीछे से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग छिड़क कर सड़क पर दूर जा गिरे और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है।






_page-0001.jpg)
























Comments