*हनुमान जयंती पर भव्य पदयात्रा की तैयारी पूरी, सीडीओ अभिषेक कुमार ने लिया जायजा*

लखीमपुर खीरी , 164

*विधायक संग पूरे रूट पर घूमे, सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक की कसौटी पर परखी व्यवस्था*

लखीमपुर खीरी, 01 अप्रैल। हनुमान जयंती के मौके पर निकलने वाली विराट पदयात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को सीडीओ अभिषेक कुमार खुद मैदान में उतरे और विधायक सदर योगेश वर्मा के साथ पूरे पदयात्रा मार्ग व मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि व्यवस्था ऐसी हो कि श्रद्धालुओं को कहीं कोई असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद स्थिति, जगह-जगह पेयजल की उपलब्धता, साफ-सफाई, अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था और मेडिकल टीम की तैनाती को लेकर संबंधित अधिकारियों से एक-एक बिंदु पर तैयारियां परखी।

पूरे रूट पर चार एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। वहीं मंदिर प्रबंधन के साथ परिसर में भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है।

सीडीओ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आस्था का बड़ा आयोजन है, ऐसे में हर व्यवस्था परफेक्ट होनी चाहिए। उधर विधायक योगेश वर्मा ने भी प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top