*गोला चीनी मिल दे रही है उन्नतशील प्रजातियों का गन्ना बीज*

लखीमपुर खीरी , 224

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर) बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड  चीनी मिल गोला परिक्षेत्र के ग्राम पड़सर में एक वृहद कृषक गोश्ठी का आयोजन किया गया ,जिसमें पड़सर,मूडानिजाम,सहजनियां आदि ग्रामों के सैकड़ों कृषक उपस्थित रहे। गोष्ठी में वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना पी एस चतुर्वेदी ने किसानों को बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने तथा उससे अधिक पैदावार प्राप्त करने के तरीके बताये और चीनी मिल द्वारा कोलख० 14201 एवं को० 0118,15023 का बीज उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दी। तथा हरियाणा 119 (HR), कोशा० 91269 एवं पीबी० 95 जैसी अनामित व अस्वीकृत प्रजातियों की बुआई कदापि न करने की सलाह दी।इसी क्रम में भूमि उपचार हेतु ट्राइकोडर्मा मिल द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके प्रयोग से मृदा में उपस्थित हानिकारक फफूंद नष्ट हो जाते हैं तथा जमीन भुरभुरी हो जाती है। इसके साथ ही बीज उपचार हेतु फॅफूंदीनाशक थायोफिनेट मिथाइल भी मिल द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उत्तरप्रदेश गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के कपिल ने बसन्तकालीन गन्ना बुआई में कृषकों को गन्ना प्रजाति को० 0238 रेडरॉट रोग से गम्भीर रूप से ग्रसित हो जाने के कारण इसकी बुआई में विशेष सावधानी बरतने तथा उन्नतशील गन्ना प्रजातियाँ को० 0118,15023 एवं कोलख० 14201 तथा निचले क्षेत्र के लिए को० 98014 व कोलख० 94184 की बुवाई करने हेतु प्रेरित किया।  तथा किसानों को गन्ना बुवाई के समय बीज के चुनाव में सावधानी बरतने एवं बीज के रूप में गन्ने के ऊपरी दो तिहाई हिस्से की बुवाई करने व 04 फिट की दूरी पर ट्रेंच विधि से गन्ना बोने से होने वाले लाभ की जानकारी दी।
सचिव गोला बलवन्त चौधरी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा समिति में फार्म मशीनरी बैंक में उपलब्ध एम बी प्लाऊ, ट्रैक्टर, रोटावेटर एवं अन्य कृषि निवेश के प्रयोग करने के लिए सलाह दी तथा गहरी जुताई करने से होने वाले लाभ के बारे में जैसे मिट्टी की जलधारण क्षमता बढ़ती है,मृदा में वायु संचार अच्छा होता है जिससे पैदावार बढ़ती है। और उन्होंने बताया कि उन्नतशील गन्ना प्रजातियों का शुद्ध व निरोग बीज सुरक्षित किया गया है जिसे चीनी मिल के माध्यम से वितरित करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गोष्ठी का संचालन ओडी शर्मा सहायक महाप्रबंधक गन्ना ने किया साथ में चीनी मिल के संजीव चौधरी व आशीष कुमार उपस्थित रहे।
 कृषक गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक महेंद्र सिंह ने की एवं गोश्ठी में  प्रगतिशील कृषक विपिन सिंह,अंकित सिंह, मोहित, प्रदीप सिंह, संजय सिंह बब्लू सिंह , श्याम सुंदर वर्मा,अयोध्या प्रसाद दीछित, संजय सिंह सहित मिल व समिति के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top