कब्रिस्तान की जमीन से सड़क निर्माण का विरोध
लखीमपुर खीरी Mar 31, 2026 at 06:28 PM , 115(सुनहरा)
ग्रामीणों ने डीएम से अधिग्रहण के बिना रास्ता बनाने पर जताई आपत्ति बिना अधिग्रहण गाटा संख्या 750 पर रोड़ बनवाए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
मेडिकल कालेज को जाने के लिए मानकों को ताक पर रख की जा रही मनमानी
लखीमपुर-खीरी। जिला अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्राम सैदापुर देवकली, परगना व जिला खीरी के रहने वाले पीड़ित ग्रामीण आबिद मोहम्मद, निजामुद्दीन, मोहम्मद रफीक, रहीस, आदि ने बताया
ग्राम के लगे ग्राम सभा सैदापुर भाऊ, परगना व जिला खीरी है। ग्राम सैदापुर भाऊ में सरकारी मेडिकल कालेज की बिल्डिंग बन गई है। मेडिकल कालेज को जाने के लिए प्रशासन ने सैदापुर भाऊ की कई गांटाओं का अधिग्रहीण किया है। परन्तु राजस्व ग्राम सैदापुर देवकली की किसी भी गांटा संख्या का अधिग्रहण नही किया गया है। राजस्व ग्राम सैदापुर देवकली की गाटा संख्या 750 सैदापुर देवकली व सैदापुर भाऊ के बार्डर पर स्थित है। यह गांटा संख्या 750 राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। इस गाटा संख्या 750 के लगे गांटा संख्या 449 है जो राजस्व अभिलेखों में बंजर के रूप में दर्ज कागजात है तथा उसके बाद राजस्व ग्राम सैदापुर भाऊ की सीमा प्रारम्भ हो जाती है। प्रशासन द्वारा ग्राम सैदापुर भाऊ की जिन गाटा संख्याओं का अधिग्रहण किया गया है ग्रामीणों का आरोप है प्रशासन उन गाटा संख्याओं से रोड न निकालकर प्रशासन ग्राम सैदापुर देवकली की गाटा संख्या 750 से रोड निकाल रही है जो ज्यादती है और पूरी तरह से गलत है। बताते चलें गाटा संख्या 750 का प्रशासन द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है। अब सवाल यह उठता है ऐसी स्थिति में बिना अधिग्रहण किए आराजी गाटा संख्या 750 पर रोड बनाया जाना कहां का इंसाफ है । बात करते हैं इसके अतिरिक्त गाटा संख्या 750 कब्रिस्तान है जिसमें मुस्लिम समाज के जनाजे को दफन किया जाता है। इस कारण मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्थाओं को भी ठेस पहुंच रही है ऐसी स्थिति में गाटा संख्या 750 पर रोड का निर्माण किया जाना कानूनन गलत है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है देखते हैं मामले में जिला अधिकारी क्या संज्ञान लेती है और मामले की जांच करा कर सही और मानकों के अनुरूप रोड़ निर्माण होगा यह भविष्य के गर्भ में है।






_page-0001.jpg)
























Comments