रसोइयों ने बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण सहित कई मांगें लंबित
लखीमपुर खीरी Mar 31, 2026 at 06:20 PM , 135लखीमपुर खीरी। विलोबी में विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रसोइयों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक चली।रसोइयों ने अपना मासिक मानदेय बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की मांग की। इसके साथ ही, छात्र संख्या कम होने पर कार्यरत रसोइयों को न हटाने और छात्र अनुपात के अनुसार नई नियुक्तियों का स्पष्ट प्रावधान करने की भी मांग उठाई गई।बैठक में ग्लव्स के पैसे सीधे रसोइयों के खातों में भेजने का मुद्दा भी उठाया गया। रसोइयों ने तमिलनाडु की तर्ज पर सेवा नियमावली बनाकर उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की।
यह बैठक संयुक्त रसोईया मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। जिला महामंत्री संगीता मौर्या ने बताया कि बैठक में कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी और आगे की रणनीति तय की गई। संगठन के प्रदेश महामंत्री कैलाश कुमार और जिलाध्यक्ष उषा गुप्ता भी इस मौके पर उपस्थित थे।बैठक में निर्मलादेवी, उर्मिला, रिशा देवी, चंद्रकाली, पूनम, सुनीता, सुमित्रा देवी, अनीता और रेशमा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में रसोइयां शामिल हुईं।






_page-0001.jpg)
























Comments