वीर शहीद अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता को दी गई अंतिम सलामी एवं विदाई

लखीमपुर खीरी , 141

लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी और मूल रूप से सीतापुर के पकरिया झरेखापुर गांव के रहने वाले अग्निवीर सैनिक इंद्रजीत गुप्ता जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए, उनके शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर , अंतिम दर्शन आज 29 मार्च को उनके पैतृक गांव पकरिया में किया गया,  जहां पर स्थानीय लोगों की  भारी भरकम भीड़ वीर सपूत को श्रद्धांजलि देने पहुंची साथ ही सेना के लोग भी मौजूद रहे। और अंतिम सलामी देते हुए  वीर जवान सैनिक इंद्रजीत गुप्ता को अंतिम विदाई दी गई , परिवार के लोगों ने वारक्राई 
"शौर्यम् दक्षे युद्धम्, बलिदान परमो धर्म:"
कहकर के अंतिम विदाई देते हुए अंतिम संस्कार किया।

Related Articles

Comments

Back to Top