ढोल नगाड़ों के साथ सीडीओ,एसपी,एसडीएम, पालिकाध्यक्ष ने किया छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेला का उद्घाटन,
लखीमपुर खीरी Mar 29, 2026 at 06:25 PM , 118गोला गोकर्णनाथ खीरी,
नगर के मेला मैदान के प्रथम गेट पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की उपस्थिति में आचार्य लवकुश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग, प्रशिक्षु आई ए एस मनीषा धार्वे से पूजन कराकर 121 वर्ष प्राचीन चैती मेला का उद्घाटन कराया।उसके बाद स्व० राजेन्द्र गिरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने मेला का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखीं और मेला प्रबंधन का निरीक्षण किया। अतिथियों ने सांस्कृतिक मंच पर दीप जलाकर औपचारिक उद्घाटन किया!
श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का शुभारंभ सांस्कृतिक मंच के शुभारम्भ से पूर्व नगर के बृजेश तिवारी, महेश तिवारी, राजेश तिवारी, मिथलेश तिवारी एण्ड पार्टी ने किया।
ऐतिहासिक चैती मेला के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि :-सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक चैती मेला जनपद की धरोहर है सभी को सफल बनाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने चैती मेला को निडर होकर देखने की बात कही।
पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि ,चैती मेला छोटी काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है।
नृत्यांजलि फाऊंडेशन के द्वारा गोला गोकर्ण नाथ की पावनधरा पर आयोजित चैती मेला के सम्मानित मंच पर सिया के राम, रामायण नृत्य नाटिका का सजीव चित्रण नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रस्तुति दी इसमें प्रभु श्री राम के जन्म उत्सव से लेकर रावन वध तक की लीलाओ की भव्य प्रस्तुति प्रदान की गई,
इस मौके पर आईएएस मनीषा धार्वे,एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी,अधिशाषी अधिकारी, संजय कुमार, व आदर्श मिश्रा,आर आई अब्दुल रहीम अंसारी,जिला उपाध्याय विनोद वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय मिश्रा, गोला बार महामंत्री संदीप अवस्थी, वरिष्ट भाजपा नेता सुर्जनलाल वर्मा,जिला प्रतिनिधि रविन्द्र कटियार,राम औतार यादव,
मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, प्रधानाचार्य आर्यसमाज अवधेश मिश्रा,पूर्व सभासद श्रीकांत तिवारी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अशोक सक्सेना,नगर महामंत्री राजेश राठौर अन्नपूर्णा रसोई संचालक गौरव ज्ञान त्रिपाठी, ज्ञानचन्द तिवारी, आदि अनेक लोग मौजूद रहे |
बाक्स में
( 29/03/2026 रविवार सायं 7:00बजे)
सांस्कृतिक मंच पर भजन संध्या






_page-0001.jpg)
























Comments