छात्र छात्राओं ने जंगल का किया एक दिवसीय भ्रमण
लखीमपुर खीरी Mar 28, 2026 at 06:27 PM , 108लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से छात्र छात्राओं का एक दिवसीय स्थानीय शैक्षिक भ्रमण करवाया गया जिसके अंतर्गत महेशपुर रेंज में स्थित जैव-विविधता से परिपूर्ण प्राकृतिक परिवेश का दर्शन अवलोकन किया गया जिसमें संस्थान के 92 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसके अंतर्गत बच्चों ने स्थानीय जंगल में भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों, जंगली जीवों व पक्षियों के दर्शन किए। जैव विविधता से परिपूर्ण प्राकृतिक जंगल में बच्चों ने ज्ञान लाभ के साथ ही भरपूर मनोरंजन किया।महेशपुर रेंज के रेंजर निर्भय प्रताप शाही जी ने उपस्थित समस्त बच्चों का स्वागत करते हुए महेशपुर रेंज में स्थित जैव विविधता से परिपूर्ण प्राकृतिक जंगल के महत्व ,जंगली जीवों व पक्षियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । शाही जी ने अपने संदेश के दौरान सभी छात्र छात्राओं को प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया व पेड़ पौधों के रोपण से लेकर संरक्षण तक के सुझाव दिए। निर्भय प्रताप शाही जी ने मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों के मन में उठ रही जिज्ञासाओं को शांत किया । भ्रमण के अंत में बच्चों ने महेशपुर रेंज में स्थित नर्सरी में रोपित विभिन्न प्रकार के पौधों का विस्तृत निरीक्षण किया। यह शैक्षिक भ्रमण टीपीआरएस स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव व स्कूल के प्रबंधक श्री आंनद गुप्ता जी के संरक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भ्रमण के दौरान स्कूल से वरिष्ठ अध्यापकों में अंकित मिश्र, ,पंकज शुक्ल, इज़हार हुसैन अंसारी, रोहित गुप्ता, मनदीप सिंह व किरण राठौर ने सहभागिता की।






_page-0001.jpg)
























Comments