किल्लत के बीच एजेंसी मालिकों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी Mar 28, 2026 at 06:13 PM , 104लखीमपुर खीरी। एक तरफ किसान दिन भर तपती धूप में सिलेंडर और डीजल पेट्रोल की लाइन में लगकर सिलिंडर आदि प्राप्त करते हैं तो वहीं एजेंसी मालिकों की गुंडागर्दी सरेआम देखने को मिल रही है। एक दिव्यांग व्यक्ति जो सिलेंडर के लिए लाइन में लगा एजेंसी स्टाफ से गिड़गिड़ा रहा था, ऐसे में झल्लाये एजेंसी मालिक ने कर दी दिव्यांग की पिटाई कर दी वहीं वीडियो बना रहे युवक को भी मारने के लिए दौड़ाया और गंदी गंदी गालियों से भी नवाजा। इस महामारी में एजेंसी मालिकों द्वारा ऐसी गुंडागर्दी जारी है। उसके बाद पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला कस्ता गैस एजेंसी का बताया जाता है।






_page-0001.jpg)
























Comments