श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री रामनवमी के अवसर पर हुआ भंडारे का आयोजन

लखीमपुर खीरी , 111

गोलागोकरननाथ( खीरी )बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चैत्र नवरात्रि के समापन एवं श्री राम नवमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। 
विगत 19 मार्च से प्रारंभ चैत्र नवरात्रि को चीनी मिल में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण  मंदिर में पुजारी सुधीर बिजल्वाण द्वारा लगातार मां के आठों स्वरुपों की आराधना की गयी। चैत्र नवरात्र के समापन पर मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य यजमान चीनी मिल के उपाध्यक्ष लीगल अवनी पांडे सपत्नीक ने पूजा की। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें  चीनी मिल के अधिकारी कर्मचारी, किसान व नगर के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, गोकरन प्रसाद पांडे, नरेंद्र कुमार, नारायन लाल, रमेश पाराशर, शंकर हालन, अनिल मिश्रा, संजीव गिरी, दीपक हालन, विमल पुरी,बब्लू गुप्ता, मोहन जायसवाल, गोपाल गुप्ता, अजय झा, चीनी मिल के पी एस चतुर्वेदी ,पी सी गुप्ता, अजीत तिवारी, संदीप कटियार, राजीव सराफ,  विनीत अग्रवाल,जी एन सिंह, अखिलेश सिंह, मनोज मिश्र, सतीश श्रीवास्तव,राहुल मिश्रा, दीपक सिंघल, धर्मेंद्र सचान, जी बी सिंह, मुन्ना राठौर, गोपाल जायसवाल, चेतराम
 सिंह, पवन कुमार, सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी नगर के गणमान्य नागरिक  उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top