*जनसेवा की मिसाल: विधायक रोमी साहनी ने शोकग्रस्त परिवारों को दी 50 हजार की आर्थिक मदद*
लखीमपुर खीरी Mar 25, 2026 at 06:55 PM , 123पलिया विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित करते हुए विधायक रोमी साहनी शोकग्रस्त परिवारों के बीच पहुंचे।
ग्राम कोठिया में दिवंगत रमेश चौहान के आवास पर पहुंचकर उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और उनकी पत्नी संध्या को ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
ग्रामसभा ग्रंट नं. 3, इंदिरानगर में दुर्घटना में मृतक मंगरू के घर पहुंचकर उनकी माताजी को ₹15,000 की सहायता दी।
इसी क्रम में ग्राम भगवंतनगर गुलरा में मृतक विशाल तिवारी के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा उनकी माता श्रीमती लता देवी को ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।






_page-0001.jpg)
























Comments