प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न
लखीमपुर खीरी Mar 25, 2026 at 06:30 PM , 108मोहम्मदी खीरी। प्रेस वेलफेयर एसोसिएशन रजि.मोहम्मदी की मासिक बैठक नगर पालिका सभागार में संपन्न हुई।मासिक बैठक वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।अध्यक्ष शिवम राठौर ने ग्रुप को और भी सक्रिय करने की बात रखी जिस पर सभी सम्मानित साथियों सहमति जताई मासिक बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।वही विमल सिंह ने कहा कि हमे समाचार प्रकाशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए हमारी यह कोशिश रहना चाहिए कि हमारी कलम से हर पीड़ित को न्याय मिले मो रियासत अली ने संगठन को मजबूत करने की बात रखी।बैठक में सिदाकत मंसूरी,अमित कुशवाहा, श्री मती बबली देवी ,शादाब खान,तौहीद मंसूरी ,इमरान मंसूरी,अर्जुन राठौर,शमशाद खा,अश्वनी सिंह राजपूत, शहवाज सिद्दीकी सहित और भी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।






_page-0001.jpg)
























Comments