तेंदुए से छेड़छाड़ पर सख्त एक्शन: वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में होगा मुकदमा

लखीमपुर खीरी , 130

पलिया/लखीमपुर खीरी। क्षेत्र में तेंदुए के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीएफओ बफर कीर्ति चौधरी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने और उससे छेड़छाड़ करने वाले लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डीएफओ ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न करें। यदि किसी क्षेत्र में जंगली जानवर दिखाई दे, तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से स्थिति को संभाला जा सके।
वन विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top