*गैंगस्टर विक्की नेपाली की 40 लाख की संपत्ति कुर्क*
लखीमपुर खीरी Mar 22, 2026 at 07:43 PM , 195लखीमपुर खीरी। जनपद के पलियाकलां में जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पलिया पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ड्रग सिंडिकेट से जुड़े शातिर अपराधी विक्की नेपाली उर्फ विक्की गुप्ता की करीब 40.30 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी।
क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार और तहसीलदार ज्योति वर्मा की अगुवाई में ग्राम थारूपुरवा में करीब 1100 वर्गफीट मकान पर कुर्की की कार्रवाई की गई। ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर पूरे इलाके में ऐलान किया गया। आरोपी पर NDPS एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
इससे पूर्व की कार्रवाई में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर अनमोल गुप्ता की 52.60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की थी, जबकि अंकित गुप्ता उर्फ अंकित मालिया को जिला बदर किया जा चुका है।






_page-0001.jpg)
























Comments