पर्यावरण मित्र समूह’ का हुआ सोसाइटी पंजीकरण, नवरात्रि पर वृक्षारोपण कर अभियान में फूंकी नई जान
लखीमपुर खीरी Mar 22, 2026 at 06:39 PM , 121लखीमपुर खीरी।जनपद में बीते कई वर्षों से प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित ‘पर्यावरण मित्र समूह’ अब सोसाइटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 के अंतर्गत आधिकारिक रूप से पंजीकृत हो गया है। संस्था के रजिस्ट्रीकृत होने पर सभी पर्यावरण मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया और धरा को और अधिक हरा-भरा बनाने का संकल्प लेते हुए वृहद वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान की।इसी क्रम में, पावन नवरात्रि के शुभ अवसर पर देवकली रोड स्थित शिवम मैरिज लॉन के सम्मुख एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की शुरुआत नन्ही कन्या सात्विका गुप्ता के हाथों छायादार पौधे लगवाकर की गई, जो भावी पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक संदेश है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं संयोजक विशाल सेठ ने कहा कि पंजीकरण के पश्चात अब समूह अपनी गतिविधियों को और अधिक विस्तार देगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष (प्रबंधन) मयूरी नागर, उपाध्यक्ष (प्रचार-प्रसार) राम मोहन गुप्त, सचिव संजय कुमार गुप्ता सहित प्रबंध कारिणी सदस्य सुमन श्रीवास्तव, कुमकुम गुप्ता, सपना कक्कड़ और पर्यावरण सहयोगी मित्र लेखनी सेठ, अनुभा नागर व देव ऋषि नागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
जिले के साथ अब प्रदेश स्तर पर बढ़ेंगे कदम
ज्ञातव्य है कि यह समूह लंबे समय से विद्यालयों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ट्री-गार्ड के साथ वृक्षारोपण करने और उनकी सतत देखभाल के लिए जाना जाता है। समूह द्वारा 'इको क्लब' का गठन, 'एक पौधा एक पुरोधा' जैसे नवाचार और पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान करने जैसे कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।समूह के उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर पालिका परिषद द्वारा समय-समय पर इन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। अब यह समूह प्रदेश के अन्य नगरों में भी अपनी इकाइयां गठित कर पर्यावरण संरक्षण के मिशन को और व्यापक बनाने की दिशा में अग्रसर है।






_page-0001.jpg)
























Comments