मिल से चीनी की बोरी चोरी करते दो गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 22, 2026 at 06:33 PM , 79लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एलआरपी चौकी इलाके में द्वारकाधीश फ्लोर मिल से चीनी चोरी का मामला सामने आया है। यहां दो चोर मिल के अंदर घुसकर चीनी की बोरी चोरी कर ले जा रहे थे। तभी पास में मौजूद जयप्रकाश गुप्ता ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपियों के पास से दो बोरी चीनी बरामद हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली भेज दिया।
बताया गया है कि चोर एक ई-रिक्शा से आए थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया और सदर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने 22 मार्च 2026, रविवार को करीब 11:00 बजे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।






_page-0001.jpg)
























Comments