मिशन शक्ति' के तहत महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

लखीमपुर खीरी , 109

लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने शहर के प्रसिद्ध संकटा देवी मंदिर परिसर में पहुंचकर महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग किया।अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने मंदिर में मौजूद महिलाओं से संवाद किया और उन्हें विषम परिस्थितियों में सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 1076 और 1098) की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षा महसूस होने पर इन नंबरों का बिना डरे उपयोग करें।
जिले भर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर बेटियों और महिलाओं को जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।

Related Articles

Comments

Back to Top