छात्रों को पढ़ाता दूसरा और सफाई कर्मी भी दूसरा
लखीमपुर खीरी Mar 18, 2026 at 05:55 PM , 219(हरिशंकर)
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा मरोड़ा में सफाई कर्मी अपनी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को भेजकर उससे ₹300 देकर स्कूल आदि की सफाई करवा रहा था। जानकारी लेने के लिए जब सफाई कर्मी से बात किया तो सफाई कर्मी ने बताया मेरा नाम वहीद खान है। मेरी तबीयत खराब होने के कारण मैं विद्यालय की सफाई दूसरे व्यक्ति से करवा रहा हूं इसके लिए मैं ग्राम प्रधान लखविंदर सिंह तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से परमिशन लेकर लगाया हूं। विद्यालय में यहां के शिक्षक आपस में सेल्फी ले रहे थे और जो बच्चे विद्यालय में थे वह इधर-उधर कूद रहे थे शिक्षा व्यवस्था के नाम पर इस विद्यालय में महज खानापूर्ति दिखाई पड़ रही है इसके बाद इस संवाददाता ग्राम बलवापुर गया और वहां के महादेव पब्लिक स्कूल पहुंच कर प्रबंधक से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि हमारे यहां कोचिंग का कार्य चलता है हम परीक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरा मरोड़ा से दिलवाते हैं उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों के नाम सरकारी विद्यालय में अंकित है पढ़ने हमारे यहां आते हैं। इस तरीके से गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय कोचिंग के नाम पर वहां के प्रधान अध्यापक खुले मैदान चलवा रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments