कांग्रेस ने राज्यपाल को मनरेगा मजदूरों का भुगतान मांग को लेकर संबोधित ज्ञापन सौंपा
लखीमपुर खीरी Mar 17, 2026 at 06:25 PM , 55लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा मजदूरों और ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में मनरेगा योजना के तहत काम करने वाले लाखों मजदूर परिवारों को पिछले लगभग 75 दिनों से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदेश में करीब दो हजार करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है।इसके अतिरिक्त, योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40 हजार संविदा कर्मियों को भी पिछले करीब आठ महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इस स्थिति के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि मनरेगा मजदूरों और संविदा कर्मियों का लंबित भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भुगतान में देरी हुई, तो कांग्रेस पार्टी जनपद में एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपते समय जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला योजना समिति सदस्य प्रहलाद पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments