हिंसक वन्य जीवों के निरन्तर हमलों से ग्रामीण दहशत में नाकाम साबित हो रहा वन विभाग हिम्मत दिखा किसान ने रस्सी के सहारे बचाई जान
लखीमपुर खीरी Mar 16, 2026 at 07:35 PM , 54(मनोज मिश्र/केके शुक्ला)
धौरहरा खीरी। तराई क्षेत्र हिसंक वन्य जीवों की गतिविधियों से लगातार बढ रही घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग प्रयास तो कर रहा लेकिन जो प्रयास हो रहे वो नाकाफ़ी साबित हो रहें। क्योंकि वन क्षेत्र में दो दिन पूर्व मौजूद हिसंक जीव ने घर के बाहर बंधी गाय को निवाला बनाने के साथ सोमवार लगभग 10 बजे खेतों को जा रहे किसान पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया जिससे किसान के हाथ में निशान देखे गए। घटना के बाद हड़बड़ी में किसान ने हिसंक जीव को रस्सी से बांध कर वन विभाग को सूचना दी।वन विभाग की टीम हिसंक जीव को कब्जे में लेकर चली गई।
जानकारी के अनुसार तराई क्षेत्र होने के चलते क्षेत्र में गेहूं गन्ना केला धान की खेती बहुतायत मात्रा में होती है दूसरी तरफ बीतें दशक में नदी कटान से प्रभावित क्षेत्र को हिसंक जीवों ने ठिकाना बना दिया।इसी कडी में दिनांक 14 मार्च को हिसंक जीव ने ग्राम शहबाजपुर में किसान के घर बधी दो वर्षीय गाय को निवाला बना दिया था।इसी तरह सोमवार सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के ग्राम देवीपुरवा निवासी 30 वर्षीय अकुंल भार्गव खेतों में पशुओं के खाने के लिए चारा लेने गया था तभी गेहूं के खेत में आहट होने पर हिसंक जीव तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि किसान ने हिम्मत का परिचय देते हाथ में लगी चोट के बावजूद अन्य के सहयोग से रस्सी के सहारे जीव को काबू में कर लिया।और आनन फानन में विभाग को सूचित किया सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए तेंदुए को अपने साथ ले गए और घायल को सी एच सी धौरहरा भेजा गया जहां हालत ख़तरे से बाहर है। वन विभाग के मुताबिक तेंदुए की उम्र लगभग छः माह बताई जा रही है।






_page-0001.jpg)
























Comments