अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फरधान सीएचसी में सम्मान समारोह!
लखीमपुर खीरी Mar 08, 2026 at 07:47 PM , 95महिला डॉक्टरों, नर्सों और आशा कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
लखीमपुर-खीरी।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार, 8 मार्च 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरधान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महिला चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा संगिनी और आशा कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
जानकारी मुताबिक,कार्यक्रम का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महिला कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेई ने जोर दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं और स्वास्थ्य विभाग में उनका योगदान सराहनीय है।
समारोह में उपस्थित सभी महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई। उन्हें समाज सेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने भी महिला कर्मियों के समर्पण और मेहनत की प्रशंसा की उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना की जानकारी भी विस्तार से दी गई, जिसमें बताया गया कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान करती है।
यह सम्मान समारोह सभी के सहयोग और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।






_page-0001.jpg)
























Comments