दुधवा के जंगल में अजगर को खा गया बाज लड़ाई देख रोमांचित हुए सैलानी

लखीमपुर खीरी , 184

लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के जंगल में शनिवार को भ्रमण करने आए सैलानी बाज और अजगर की लड़ाई देख रोमांचित हो गए। काफी देर तक चले संघर्ष के बाद बाज ने अजगर को अपनी नुकीली चोंच से नोंचकर मार डाला।दुधवा पार्क में शाम की पाली में जिप्सी वाहनों पर सवार पर्यटक दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर जंगल भ्रमण कर रहे रहे थे। इस दौरान उन्हें सड़क के बीचों-बीच अजगर सांप रेंगता दिखाई दिया। सैलानी इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगे।दुधवा पार्क में शाम की पाली में जिप्सी वाहनों पर सवार पर्यटक दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग पर जंगल भ्रमण कर रहे रहे थे। इस दौरान उन्हें सड़क के बीचों-बीच अजगर सांप रेंगता दिखाई दिया। सैलानी इस नजारे को कैमरे में कैद करने लगेइस दौरान पेड़ पर बैठा बाज ( सरपेंट ईगल ) ने अजगर पर हमला कर उसे अपने पंजों में दबोच लिया। दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला। इस दौरान वह अपनी नुकीली चोंच से अजगर को नोंचकर खा गया। सैलानियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top