*कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत, 10 दिवसीय आयोजन में रामलीला व रासलीला का होगा मंचन*

लखीमपुर खीरी , 133

धौरहरा खीरी।
क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे महायज्ञ के शुभारंभ से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर के नेतृत्व में कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र सिंह, विलियम कौशिक, मोहन सिंह, रुद्र प्रताप पांडेय, राम गौरव और शोभित ने कड़ी मेहनत करते हुए पूरे मार्ग को साफ कराया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत के कारण कलश यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर कलश यात्रा में भाग लिया और धर्म-कर्म के इस आयोजन में आस्था प्रकट की।
आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई है। यह धार्मिक कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, कथा और भजन-कीर्तन होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धार्मिक संदेश के प्रसार के लिए रामलीला और रासलीला का भी मंचन किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top