स्पष्ट नहीं हुआ बाघ की मौत का कारण बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा

लखीमपुर खीरी , 181

लखीमपुर खीरी। गोला वन रेंज के इमलिया गांव में सोमवार सुबह एक आठ वर्षीय नर बाघ का शव मिला था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को गोला रेंज मुख्यालय ले जाया गया। सोमवार शाम को किए गए पोस्टमार्टम में बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके बाद जांच के लिए बिसरा सुरक्षित कर मंगलवार को बरेली भेजा गया है। वन विभाग ने आसपास के इलाकों में बाघों की निगरानी बढ़ा दी है।सोमवार को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) की देखरेख में तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। इस पैनल में दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दयाशंकर, डॉ. दीपक वर्मा और गोला के पशु चिकित्सालय के डिप्टी सीवीओ डॉक्टर अमित कात्यान शामिल थे। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि बाघ के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यह एक वयस्क बाघ होने के कारण प्राकृतिक मौत हो सकती है। डीएफओ ने पुष्टि की कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, और बिसरा को जांच के लिए आईवीआरआई, बरेली भेजा गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top