क्षेत्र में फल फूल रहा अवैध शराब का धंधा

लखीमपुर खीरी , 176

मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा जोरों पर क्षेत्र में आबकारी विभाग का भ्रमण नाम मात्र होने के कारण अवैध शराब का धंधा बड़ी तादाद में फल फूल रहा है नगर के विभिन्न मोहल्लो में अवैध रूप से कच्ची शराब तो बेखौफ होकर बिक ही रही है साथ ही रात 10 बजे के बाद नगर में कुछ खास स्थानो पर कच्ची एवं सरकारी ठेके से लाकर देसी शराब का अवैध कारोबार भी बेखौफ जारी है। ऐसा नहीं है कि जिम्मेदार जानते नहीं वो जानकर अंजान बने हुए है। शाहजहांपुर रोड पर एक खाने के होटल के पास सरकारी ठेका है जो अपने नियमित समय पर बन्द हो जाता है लेकिन उसकी शराब पास की दुकान पर बेखौफ बिकती है। नगर के तमाम युवक जो दारू और शराब के शौकीन है देर रात इस होटल पर जमे रहते है। नगर के अन्दर एक धार्मिक स्थल के निकट वैध और अवैध दारू जो अवैध रूप से बिकती है जहां पर नाबालिग युवक देर रात बन्द शटर से खरीदते यदा-कदा नहीं बल्कि रोज ही देखे जा सकते है।पुलिस के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में कच्ची अवैध शराब एवं उसके कारोबारियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाये जाते है। पुलिस को भारी सफलता भी मिलती है लेकिन इस धन्धे पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।बौधनिया, शंकरपुर छावनी ,साहबगंज कच्ची शराब के बड़े केन्द्र तो है ही नगर के पश्चिम गांव खिरिया घासी में लगभग कई घरो में कच्ची शराब का अवैध कारोबार अपने पूरे यौवन पर है। ऐसे कई गांव है जहां कच्ची शराब का अवैध धन्धा कुटीर उद्योग का रूप धारण कर चुका है मगर जिम्मेदार आंखे मूंदे है।नगर में गांजा ,नशीली गोलियो के अवैध कारोबार के साथ-साथ कच्ची शराब का कारोबार भी अपने यौवन पर है वही सरकारी ठेके से शराब लाकर उसमें मिश्रण कर मात्रा बढ़ाकर अधिक रेट पर बेखौफ होकर बेची जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top