*पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण/सुरक्षित सम्पन्न कराने एवं कानून/शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर फ्लैग मार्च किया गया*

लखीमपुर खीरी , 162

लखीमपुर-खीरी, 01 मार्च 2026 । आगामी त्यौहार होली एवं रमजान पर्व के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाये रखने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक  डा0 ख्याति गर्ग द्वारा स्वयं पर्याप्त पुलिस बल के साथ जनपद में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शहर के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति/ सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना बनाये रखने के लिये फ्लैग मार्च किया गया एवं रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर पैनी नजर रखने, त्यौहारों पर सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही करने और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा गश्त के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल यूपी 112 या नजदीकी थाने पर देने की अपील की गई एवं सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिये गये। साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रो में फ्लैग मार्च किया गया ।

Related Articles

Comments

Back to Top