मिट्टी भरे वाहनों से सड़को पर धूल ही धूल, राहगीरों का निकलना हुआ दूभर, मानकों को दरकिनार कर रात दिन हो रहा अवैध मिट्टी खनन,

लखीमपुर खीरी , 161

गोला गोकर्णनाथ खीरी, तहसील सदर व तहसील गोला गोकरनाथ क्षेत्रों के सीमावर्ती गांवों में इन दिनों मिट्टी खनन का कारोबार चरम पर है, दोनों तहसीलों के शेरपुर, सेमरई,बेहड़ा,कोरवा,राजेपुर गांवों की सड़कों पर रात दिन ओवर लोड मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रालियां व डंफर सड़कों पर दौड़ते मिलते हैं।जिससे क्षेत्र की कच्ची व पक्की सड़के महीन डस्ट से ढकी हैं।सड़क से पैदल ,साइकिल व मोटरसाइकिल निकलने पर धूल का तूफान उड़ उठता है, रमजान व होली के त्योहार पर नये कपड़े धूल में सराबोर हो जाते हैं।ग्रामवासियों ने आंखों में जलन व सूखी खांसी की बीमारी होने की शिकायत कर रहें हैं। बांसगांव के दर्जनों ग्रामीणों ने खनन में लिप्त वाहन निकलने का विरोध कर रहे हैं। खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रालीयों का परिवहन विभाग में कृषि कार्य का रजिस्ट्रेशन है जो कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। सड़क पर धूल होने से वाइक चालको का संतुलन विगड़ जाता है जिससे वाहन पलट जाते हैं।

इस संबंध में तहसीलदार सदर ने बताया खनन विभाग व प्रवर्तन विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए कहा जा रहा है।

सुनील मलिक 
थानाध्यक्ष हैदराबाद खीरी
मिट्टी खनन के लिये स्वयं का विभाग बना हुआ है, अवैध खनन के जुमामेदार स्वयं विभाग है, यदि मिट्टी की ओवर लोडिंग चल रही है तो कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top