मिठाई की दुकानों की हुई जांच

लखीमपुर खीरी , 133

लखीमपुर खीरी। 1 मार्च को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं प्रशासन  के साथ लखीमपुर शहर में विभिन्न मिठाई की दुकानों की सघन जांच की गई जिसका नेतृत्व लखीमपुर सदर एसडीएम अश्वनी कुमार सिंह ने किया । जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्राज मौर्य, अरविंद सिंह,नाथू कुशवाहा रामबाबू एवं विपिन कुमार सिंह शामिल रहे ।मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिठाइयों की जांच की गई तथा साफ सफाई देखी गई तथा पाई गई कमियों के लिए दो दुकानदारों नोटिस जारी किया गया। अब तक होली अभियान में कुल 38 नमूने जांच हेतु प्रेषित किए गए । संदिग्ध गुणवत्ता पर कुल 200 किलो विभिन्न खाद्य पदार्थ सीज किए गए जिसका मूल्य 24600 रु है । साथ ही 246 किलो दूषित व बासी मिठाई को विनष्ट कराया गया जिसका अनुमानित मूल्य 24540 है ।

Related Articles

Comments

Back to Top