गैंग रेप का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Mar 01, 2026 at 06:35 PM , 110बेलरायाँ खीरी। शनिवार को हुई गैंगरेप की घटना में पीड़ित की बुआ ने बताया कि टेंट के पीछे बाथरूम गई महिला ने देखा तो शोर मचाया जिस पर लोगो ने आरोपियों को पकड़ लिया था लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए पीड़ित नाबालिग लड़की मुक़बाधिर है जिससे वह न तो बोल पाती है ना ही कुछ कह सकती है लड़की काफी घबराई हुई व रो रही थी पीड़ित को रात में ही पुलिस ने रात में इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था जहाँ पर उसकी स्थित ठीक नहीं है।
12बजे मौके पर पहुची एसपी ख्याति गर्ग ने पुलिस की टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद को खेतों से मुड़भेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दूसरा आरोपी छोटू अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
गावँ में तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात हैं।
सुबह मौके पर पहुचे बजरंग दल के कार्यकताओ व परिजनों ने क्लेशहरण चौराहे को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी सहित उनके घरों पर बुलडोजर चलवाने की मांग करने लगे मौके पर पहुचे एसडीएम राजीव निगम व तहसीलदार दिव्यांशु शाही सीओ शिवम कुमार ने काफी देर की बातचीत के बाद दो दिनों के अंदर दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी व आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।
इस दौरान काफी देर तक चौराहे पर हंगामा होता रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments