गोला व हैदराबाद थाना परिसर मे हुई शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने पर बल
लखीमपुर खीरी Feb 27, 2026 at 06:47 PM , 108गोला गोकर्णनाथ खीरी। आगामी होली के त्यौहार के द्रस्टिगत थाना हैदराबाद व कोतवाली गोला परिसर में होली और ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी अध्यक्षता मे संपन्न हुई।
इस दौरान दोनो धर्मो के धर्म गुरू और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक पत्रकार व ग्राम प्रधान सहित गोला के बार्ड मेम्बर मौजूद रहे।
आये हुये सभी गणमान्य नागरिको ने होली के त्यौहार को शान्तिपूर्ण ठ॔ग व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने आये हुये लोगो से बताया कि कोई भी मुस्लिम समुदाय के लोगो पर उसकी विना मर्जी रंग नही डालेगा, यदि ऊसकी इच्छा हो तो उसके साथ रंग खेला जा सकता है।वही गोला उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने बताया कि होली का त्यौहार चार मार्च को मनाया जायेगा इस दौरान दौरान सभी रोजेदारो से आग्रह है कि वह रंग के समय सडको पर न निकले यदि निकले है तो रंग आदि के पडने पर नाराजगी ब्यक्त न करे। इस दौरान गोला प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह व थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि होली पर किसी भी ब्यक्ति को हुड़दंग करने पर शक्ति रहेगी, कोई भी ब्यक्ति अफवाह न फैलाये न ही कोई ध्यान दे।






_page-0001.jpg)
























Comments