किसानों की होली रहेगी फीकी- अंजनी दीक्षित

लखीमपुर खीरी , 163

गोला गोकरननाथ खीरी। बजाज ग्रुप के द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न होने के कारण चीनी मिल को गन्ना पहुंच नहीं पा रहा है कारण एक ही है पैसा ना होना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने कहा खेतों में पर्याप्त मात्रा में गन्ना खड़ा हुआ है अगर भुगतान की गति बढ़ती किसानों का भरोसा जागता तो फ्री मिल चलने पर गोला नगर में जाम लगी होती होली का त्यौहार सर पर है किसान और मजदूर सबको भुगतान चाहिए गन्ना बुवाई में महंगी लागत है किसानों को बीज की भी व्यवस्था करना है दूसरी तरफ मार्च आ रही है बैंकों की क्लोजिंग अपना कर्ज अदा करने के लिए बैंक भी किसानों को परेशान कर रहे हैं किसानों की स्थिति काफी देनी है अगर चीनी मिल द्वारा नवंबर माह का भुगतान एक साथ कर दिया जाता किसानों में भरोसा जागता चीनी मिल को गन्ना ज्यादा पहुंचने लगता अभी खेतों में लगभग 30% से अधिक गन्ना खड़ा हुआ है किसान असमंजस में है कोलू क्रेशर पर बेचे या चीनी मिल को सप्लाई करें अगर चीनी मिल पहले बंद हो जाती है तो किसानों को हानि होने की संभावना है दूसरी तरफ अगर चीनी मिल को सप्लाई करते हैं तो खर्चा नहीं चल पा रहा किसान विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है बजाज ग्रुप को कम से कम 60 से 80 करोड़ तक एक साथ भुगतान करना चाहिए जिससे चीनी मिल को गन्ना मिलना भी शुरू हो जाएगा दूसरी तरफ किसान मजदूर का त्यौहार भी हो जाएगा क्योंकि गन्ना की बुवाई बड़ी तेजी से चल रही है चीनी मिल के पास कोई उपयुक्त प्रजाति नहीं है जिस पर किस भरोसा कर अपने खेतों में बुवाई करें जैसे तैसे किसान गन्ने  के बीज की व्यवस्था करते हैं और अपना कार्य चला रहे हैं शासन प्रशासन को किसानों की मजबूरी दिखाई नहीं पड़ रही चीनी मिल मालिक तो पहले से ही गूंगे और बहरे हैं जो ना कुछ कह रहे हैं ना किसानों की सुन रहे हैं किसान लगातार कर्ज के दलदल में पहुंच रहा है जिससे उभरना मुश्किल है इसका प्रभाव आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top