क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन हुआ विधायक ने अपने कार्यकाल के गिनाए कार्य विकास कार्यों को लेकर मांगे प्रस्ताव
लखीमपुर खीरी Feb 24, 2026 at 07:15 PM , 177मोहम्मदी संवाददाता
ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख महेंद्र वाजपेई ने की मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे कार्यक्रम का संचालन बी डी ओ अश्वनी कुमार ने किया है।
आयोजित कार्यक्रम में संचालक ने विगत बैठक की कार्रवाई और कराए गए पंचाम वित्त , 15वां केंद्रीय वित्त और मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का विवरण पटल पर रखा जिसका ध्वनि मत से सदस्यों ने समर्थन किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए जन-जन तक पहुंचाने की बात कही है। उन्होंने क्षेत्र के चौमुखी विकास को लेकर अपनी प्राथमिकता के तौर पर कराए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कराए गए कार्यों को लेकर तुलना की उन्होंने वर्ष 2026 और 27 में कराए जाने वाले कार्यों को लेकर प्रस्ताव देनेकी बात कही है।बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह, मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, प्रदीप वर्मा, नन्हेंलाल, समोद सिंह, अश्वनी शुक्ला बृजेश गुप्ता और अतुल बाजपेई समेत सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments