अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मंत्री पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल।
लखीमपुर खीरी Feb 24, 2026 at 06:57 PM , 145निघासन खीरी । निघासन तहसील अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए
की चुनाव चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है
मंगलवार को मंत्री पद के लिए एडवोकेट मोहम्मद लतीफ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि अधिवक्ता संघ के गठन के लिए 23 फरवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई थी जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता चंद्रकेश मिश्रा और उपाध्यक्ष पद के लिए सोनेलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है वही मंत्री पद के लिए महेश कुमार पांडे, मोहम्मद लतीफ , राजू गिरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। 25 तक नामांकन चलेगा 26 को नामांकन पत्रों की जांच होगी 9 मार्च को मतदान और उसी दिन मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस दौरान मंत्री पद के लिए नामांकन करने पहुंचे अधिवक्ता मोहम्मद लतीफ के साथ अधिवक्ता सर्वेश गुप्ता, आशीष कश्यप, अख्तर अली,आनंद, सर्वेश यादव, विवेक श्रीवास्तव, चंद्रकेश मिश्रा, नवदीप सिंह गोल्डी सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments