गाड़ी में बैगास भरते समय दो नाबालिग मजदूर बिजली की चपेट में आकर झुलसे,एक गंभीर मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्री का मामला

लखीमपुर खीरी , 184

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्री महादेव में कार्यरत नाबालिग डेली मजदूर गाड़ी में बैगास भरने के दौरान बिजली के तार से उलझकर बुरी तरह झुलस गया मौके पर मौजूद जिम्मेदारो द्वारा आनन फानन में घायल को जिला चिकित्सालय ओयल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद से शुगर इंडस्ट्री को बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र से निकले सिसैया ढखेरवा हाइवे के किनारे ग्राम महादेव पोस्ट अमेठी में मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्री ग्राम पंचायत कफारा निवासी 16 वर्षीय रिंकू पुत्र राम मनोरथ भार्गव व अजय  पुत्र लेखराम करिगहा 15 वर्ष करीब दो बजे खडी गाड़ी में बैगास भरने के दौरान चालक द्वारा गाड़ी बढ़ाने के चलते दोनों लोग बिजली के तारों से बुरी तरह झुलस गये। घटना के बाद आनन-फानन में शुगर इंडस्ट्री के जिम्मेदारों द्वारा दोनों को जिला चिकित्सालय ओयल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की गंभीर अवस्था देखते हुए उसे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद से शुगर प्लांट बंद कर दिया। जबकि अजय का ईलाज अवतार हास्पिटल खीरी रोड पर होने की सूचना मिली है जहां हालत में सुधार बताया जाता है। बताया जाता है कि यह दोनों नाबालिक मजदूर किसी ठेकेदार के माध्यम से इंडस्ट्री में काम करने के लिए आए थे और हादसे का शिकार हो गए। सबसे बड़ा सवाल यह है तमाम स्थानों पर ऐसी घटनाएं होने के बाद भी लोग नाबालिग से मजदूरी करवाने से क्यों बाज नहीं आ रहे हैं ?

Related Articles

Comments

Back to Top