लखनऊ कूंच करते कांग्रेसी कार्यकर्ता गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Feb 17, 2026 at 06:15 PM , 118मोहम्मदी संवाददाता
क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओ को लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए जाते समय पुलिस ने घरों पर नजर बंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया जिसकी जानकारी होते ही तमाम कार्यकर्ता चोरी छुपे निकलने में सफल हो चुके हैं।
मंगलवार को केंद्र सरकार और राज्य सरकार तानाशाही दिखाते हुए विपक्ष को सदन में बोलने का हक छीना जा रहा है वही देश की सुरक्षा से जुड़े सवालों के जवाब मांगने पर कार्रवाई स्थगित करना जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ कूंच कर विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले थे जिसको लेकर प्रशासन ने तमाम कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जगह से लखनऊ के लिए निकलते समय घरों पर नजर बंद कर पुलिस बल कर दिया है। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के इस कृत्य की निंदा की है।






_page-0001.jpg)
























Comments