पुलिस विभाग की शान कहे जाने वाले कलयुग के दानवीर "अरविंद कुमार फौजी" ने समाजसेवा की पेश की मिशाल।

लखीमपुर खीरी , 133

हर तीन महीने में रक्तदान कर बचा चुकें तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को जिंदगी,
जाट रेजिमेंट के रिटायर्ड सैनिक ने रक्तदान कर आबाद की तीन दर्जन से अधिक जिंदगियां ,
गोला गोकर्णनाथ खीरी। भारत देश हमेशा से वीरों का देश रहा है, यहां महाराणा प्रताप जैसे बहादुर व कर्ण जैसे दानी हुए हैं जिन्होंने अपने खून के एक -एक कतरे को अपनी मातृभूमि पर न्यौछावर कर दी।भारतीय सेना का रिटायर एक सैनिक अरविंद कुमार "फौजी" जिन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में ज्वाइन हो खीरी जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।शिवभक्त कांवड़िया जिन्हें शिवदूत व पीड़ित व्यक्ति न्यायप्रिय, असहाय व्यक्ति देवदूत,निर्धन व्यक्ति दानी व अपराधी जासूस कहते हैं।
देश व समाज की रक्षा के लिए अपने खून को भी दान करने वाले अरविंद कुमार फौजी ने इस वर्ष चार बार इस वर्ष पहला 10 फरवरी को जिला अस्पताल, दूसरा 14 जून को अमर उजाला के रक्तदान शिविर जिला अस्पताल, तीसरा 17 सितंबर को जिला अस्पताल, चौथा 12 दिसंबर को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी में रक्तदान किया था।रक्तदान किये दो माह पूरे होते ही एक जरूरतमंद के आग्रह पर 15 फरवरी को इस वर्ष का पहला और कुल 39 वां रक्तदान कर समाज सेवा की अनूठी मिशाल पेश की है, वर्दी पहन देश सेवा और अपना खून देकर समाज सेवा कर लोगों के दिलों में वर्दी के प्रति सम्मान बढ़ाया है, साथ ही वर्दी को गौरवान्वित किया है।
देशप्रेम से लवरेज अरविंद कुमार फौजी ने अपनी मेहनत, लगन व कर्तव्यों को प्रमुखता दी,वह रात्रिगश्त हो या अपराधी का सामना, चोरों का पीछा करना हो या दंगो से निपटना सभी मे बेजोड़ रहकर सैकड़ों चोर उचक्कों को  गिरफ्तार कर जेल भेजना व पांच दर्जन चोरियों का अनावरण करते हुए ट्रालियां व पशुचोरों को पशुओं सहित दूसरे जिलों से पकड़ना इनकी उपलब्धि रही।
देशभक्ति के साथ शिवभक्ति में भी बेजोड़ हैं अरविंद कुमार फौजी,जिले के थाना हैदराबाद की ढकवा चौकी में तीन वर्ष की तैनाती के दौरान पवित्र सावन माह में शिवभक्त कावड़ियों की पुलिस ड्युटी करते हुये सेवा करने की भी नींव रखने का श्रेय अरविंद फौजी को ही जाता है,बीते चार वर्षों के पांच सावन माहों के प्रत्येक रविवार व सोमवार को शीतल जल व घावों पर मरहम,के साथ फलों,बिस्किट बांटकर अपनी श्रद्धा दिखाई तो दूसरी ओर कांवड़ियों की सुरक्षा की खातिर बारिश में भी सड़कों पर खड़े देखे गये हैं।
अरविंद कुमार फौजी के साथ डियूटी कर चुके साथी बतातें हैं वह अपने कर्तव्यों को बखूबी अंजाम देते हैं वह 24 घण्टों में मात्र 4 घन्टे ही सोते हैं वाकी का समय अपनी ड्यूटी व फिटनेस पर लगाते हैं, अपनी दमदार कार्यशैली के बदौलत अधिकारियों व आमनागरिकों के चहेते बन जाते हैं। हैदराबाद थाना क्षेत्र के नागरिकों के दिलों पर राज करने वाले अरविंद कुमार को पुनः हैदराबाद थाना क्षेत्र में तैनात करने की अपील कर रहे हैं। एक साल पहले हुए ट्रांसफर के बाद भी लोगों सबसे लोकप्रिय पुलिसकर्मी बने हुए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top