*खाता चेक कराने गई महिला के साथ धोखाधड़ी, ₹3500 पार*

लखीमपुर खीरी , 149

लखीमपुर खीरी– शारदा नगर क्षेत्र में बैंक मित्र (बीसी) संचालक पर महिला के खाते से रुपये निकालने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम नकहिया निवासी रामसुधा पत्नी गुरुप्रसाद का खाता Indian Bank शाखा शारदा नगर में संचालित है।

पीड़िता के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को उन्होंने अपने खाते में ₹3800 जमा किए थे। उसी दिन खाता चेक कराने के लिए वह बीसी संचालक सतीश कुमार के पास गईं। आरोप है कि संचालक ने अंगूठा लगवाकर उनके खाते से ₹3500 निकाल लिए।

घटना के बाद महिला ने थाना शारदा नगर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top