महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब

लखीमपुर खीरी , 156

पलिया/लखीमपुर।महाशिवरात्रि के पावन एवं दिव्य अवसर पर पलिया कलॉ-खीरी सहित जिले स्थित विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और “हर-हर महादेव” तथा “जय भोलेनाथ” के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस शुभ अवसर पर आलोक मिश्रा (भइया) ने पलिया कलॉ-खीरी के विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। विशेष रूप से मेला सिंह चौराहे पर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजन आरती में सहभागिता की।
पूजन उपरांत रामचन्द्र गुप्ता,सुधीर गुप्ता, उमेश गुप्ता, ब्रजमोहन गोयल, जोगेंद्र सिंह, रंजीत सिंह, पंकज पाण्डेय एवं गोविन्द हमाल के साथ मिलकर शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालुओं के चेहरों पर आस्था और संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दी। समस्त कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ संपन्न हुआ।
महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व हम सभी को सत्य, संयम, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। महादेव शिव की कृपा से क्षेत्र में सदैव सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है।

Related Articles

Comments

Back to Top