सफलता के लिए परिश्रम और अनुशासन जरूरी- अनंत प्रकाश सरोज।
लखीमपुर खीरी Feb 14, 2026 at 06:50 PM , 142गोला गोकर्णनाथ खीरी।
कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की इंटरमीडिएट की छात्राओं के लिए विदाई एवं आशीर्वचन समारोह का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साहजनक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व संसद सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगीत शिक्षिका आरती गुप्ता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की तथा हिंदी प्रवक्ता अनुराग वाजपेई ने अतिथियों के स्वागत सम्मान में काव्य पाठ किया अपनी सीनियर छात्राओं के लिए कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा गीतों की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदान की। हिंदी प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने छात्राओं को जीवन में सफल होने के लिए धैर्य और साहस अपनाने की सलाह दी तथा परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने के टिप्स बताए। अंग्रेजी शिक्षिका पूनम वर्मा ने छात्राओं के मध्य सफल होने के लिए अपने जीवन के अनुभव साझा किए ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई विकल्प नहीं है कठिन परिश्रम और गुरुजनों द्वारा दिए गए संस्कार ही भविष्य की चुनौतियों से लड़ने का आप सबको संबल प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं पाठय सहगामी गतिविधियों में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कालेज प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर सर्वश्रेष्ठ करने का आशीर्वाद दिया और कहा सफलता के लिए परिश्रम और अनुशासन बहुत जरूरी है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नारायण लाल वर्मा मौजूद रहे। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में संयोजिका सुप्रिया गुप्ता, आरती गुप्ता, रागिनी , मनीषा भारती, सत्यवती गौतम, अरुण शेखर, सरोज कुमार वर्मा, योगेंद्र कुमार हसीब अख्तर अंसारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने अपनी ओजस्वी वाणी एवं मनमोहक अंदाज में किया।अंत में सभी छात्राओं को उपहार स्वरूप पेन वितरित किए गए।






_page-0001.jpg)
























Comments