विद्या निकेतन के हाईस्कूल के छात्र/छात्राओं का आशीर्वाद समारोह संपन्न ।

लखीमपुर खीरी , 184

गोला गोर्कणनाथ खीरी।13  फरवरी दिन शुक्रवार, विद्या निकेतन के हाईस्कूल के छात्र/छात्राओं का आशीर्वाद समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती के चित्र का अनावरण एवं पुष्पार्चन से हुआ। 
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक महेन्द्र नाथ पाठक ने कहा कि यह जीवन की प्रथम महत्वपूर्ण परीक्षा है इसमें अभ्यास एवं सावधानी से  ही अच्छे अंक प्राप्त किये जा सकते है। 
बालिका विभाग की प्राचार्या श्रीमती मधु त्रिपाठी ने अपने संबोधन में छात्र/छात्राओं को तनाव मुक्त अध्ययन की सलाह दी एवं समय पालन के महत्व को अति आवश्यक बताया। उन्होंने अपने उद्बोधन में  बताया कि प्रश्नों के उत्तर क्रम से एवं स्वच्छ लेख में उत्तर लिखने से अच्छे अंक मिलते हैं साथ ही उन्होंने परीक्षा के दौरान अपने साथ आवश्यक सामग्री, प्रवेश पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, पेन-पेंसिल आदि रख कर सावधानी पूर्वक लेकर जाने  को निर्देशित किया।
विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं को विद्यार्थियो को परीक्षोपयोगी  मार्गदर्शन व आशीर्वाद प्रदान किया तथा शांत व स्थिर मन से परीक्षा देने की सलाह दी साथ ही नवीन सत्र 01अप्रैल 2026  से शुरू होने की जानकारी छात्र/छात्राओं को दी तथा समय पर उपस्थित होने की सलाह दी।

Related Articles

Comments

Back to Top