11 निर्धन कन्याओं के कन्यादान का लिया संकल्प

लखीमपुर खीरी , 136

निघासन खीरी। इलाके के मूड़ा बुजुर्ग के कामतानगर निवासी रमाशंकर निषाद ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 11 निर्धन और अनाथ कन्याओं के कन्यादान करने का संकल्प लिया है। हनुमान डेयरी पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने इसकी घोषणा की।
रमाशंकर निषाद ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन यदि मानव जीवन किसी गरीब और असहाय के काम आ जाए तो वही जीवन धन्य हो जाता है। उन्होंने बताया कि वह एक साधारण परिवार से हैं और महानगर में बिल्डिंग इंटीरियर का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में आगामी 21 अप्रैल को 11 गरीब कन्याओं का कन्यादान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्येक कन्या को बजाज की एक-एक प्लेटिना मोटरसाइकिल के साथ अन्य आवश्यक घरेलू सामान दिया जाएगा। कन्यादान पूरे विधि-विधान, रीति-रिवाज और रस्मों के साथ संपन्न कराया जाएगा।
इस पहल से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोग रमाशंकर निषाद के इस कदम को समाज के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top