लखीमपुर में शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, टेट अनिवार्यता के विरोध में पुतला दहन

लखीमपुर खीरी , 156

लखीमपुर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जिला मंत्री और जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उ प्र प्रा शि संघ लखीमपुर ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा राज्यमंत्री के बयान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे शिक्षक समाज के साथ धोखा बताया। जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कड़ा विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है और यदि सरकार जल्द संशोधन नहीं लाती तो हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रत्येक भर्ती की अपनी प्रक्रिया होती है, जिसे पार कर शिक्षक चयनित हुए हैं।

भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच, प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने टेट से जुड़े बयान को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के खिलाफ पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया और सरकार से अपने रुख पर पुनर्विचार करने की मांग की।

Related Articles

Comments

Back to Top