आईटीआई के प्राचार्य निलंबित प्राविधिक शिक्षा पूर्वी वाराणसी से संबद्ध

लखीमपुर खीरी , 114

मोहम्मदी खीरी।
क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य पर परिसर में खड़े कीमती पेड़ चोरी से काट लेने का मामले की जांच करने पहुंचे वन अधिकारियों से आइडेंटी कार्ड दिखाने की मांग कर मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को पहुंचने पर वन विभाग की टीम ने परिसर में दाखिल होकर प्राथमिक कार्रवाई शुरू हुई घटना प्रमुखता से प्रकाशित होने पर निदेशक प्राविधिक शिक्षा उत्तर प्रदेश कानपुर के ज्वाइंट डायरेक्टर ने मामले में तमाम बिंदुओं पर जांच कर सही पाए जाने पर कार्रवाई की संस्कृत करते ही प्राचार्य को निलंबित कर पूर्वी क्षेत्र वाराणसी से संबंध कर दिया गया है।
जॉइंट डायरेक्टर ने बताया 6 फरवरी को अखबार में प्रकाशित खबर पर मामले में संज्ञान लिया गया जिसके तहत 9 फरवरी को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण शुरू किया गया जिसमें प्राचार्य प्रवेश वर्मा पर कार्रवाई के दौरान पूछताछ करने पर उन्होंने बताया हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन की लाइन ऊपर से निकल रही थी जिसके नीचे पेड़ आ रहे थे सुरक्षा को लेकर उन्हें काटा गया है। वही डायरेक्टर द्वारा काटने के लिए विभाग से परमिशन, वन विभाग को प्रपत्र लिखना, कटे पेड़ों की लकड़ी संरक्षित करना, जैसे तमाम बिंदुओं पर कार्रवाई न होने से अपराध की पुष्टि होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। 
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन को लेकर बताया 6 माह से बजट निर्गत नहीं हुआ है जिसके चलते कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है बजट की मांग की गई है।
जांच के दौरान विद्यालय के बच्चे और कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ कर उनके बयानों की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है।
वन विभाग की कार्रवाई न होने पर लगे आरोप 
घटना में कीमती पेड़ कट जाने के मामले में वन विभाग द्वारा घटना के 5 दिन बाद भी आरोपी पर कार्रवाई न होने पर तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है जिसको लेकर शिकायत उच्च अधिकारियों को करने की बात कही गई है। मामले में रेंजर निर्भय प्रताप सिंह और  डी एफ ओ दूरभाष पर जवाब न देकर बचते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top