कटाव निरोधक परियोजना कार्य का स्थलीय निरीक्षण
लखीमपुर खीरी Feb 10, 2026 at 07:14 PM , 169लखीमपुर-खीरी। मंगलवार को अनिल कुमार निरंजन, अधीक्षण अभियंता बाढ़ मंडल व अजय कुमार अधिसाशी अभियंता बाढ़ खंड शारदानगर के साथ शारदा नदी के बाए किनारे स्थित ग्राम गुरेला एवं पट्टी की सुरक्षा हेतु निर्माणाधीन कटाव निरोधक परियोजना के चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया l मौके पर आशीष कुमार चौधरी सहायक अभियंता एवं सम्बंधित जूनियर इंजिनियर उपस्थिति रहे l
इस परियोजना के पूर्ण हो जाने पर 3 गांव की लगभग 5100 आबादी एवं लगभग 80 हेक्टेयर क़ृषि योग्य भूमि सुरक्षित हो सकेगी l
सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि परियोजना कि स्वीकृति विलम्ब से प्राप्त होने के कारण कार्य समय से प्रारम्भ नहीं किया जा सका जिससे परियोजना का कार्य मानसून से पहले पूर्ण नहीं हो सका l
मानसून से पहले परियोजना का कार्य सुरक्षित स्तर तक लगभग 75% पूरा कर लिया गया था, जैसे ही नदी का वाटर लेवल न्यूनतम स्तर तक आया हैँ दिनांक 25/01/26 से अवशेष कार्य को शरू करा दिया गया l मौके पर देखा गया कि लगभग 400मीटर लम्बाई मे कार्य पूरा हो गया हैँ,लगभग 35 मजदूर साइट पर हैँ, अवशेष कार्य प्रगति पर हैँ, मटेरियल पर्याप्त हैँ l सहायक अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर को निर्देशित किया गया कि कार्य को मानक के अनुसार गुणवत्ता पूर्व कराना सुनिश्चित करें।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों मे अच्छेलाल और रामगोपाल द्वारा बताया गया कि जियो ट्यूब लग जाने के कारण इस बार बिलकुल कटान नहीं हुई l जिओ ट्यूब बहुत अच्छा हैँ अगर ये नहीं लगता तो इस बार हम लोगो का गांव कट जाता l






_page-0001.jpg)
























Comments