*गुलाम हुसैन के साथ ही दफन हो गए उसकी मौत के राज*

लखीमपुर खीरी , 143

*परिजनों को घुमा रही कही जानवर तो कही बालक की बचपनी हरकतों से गले में रस्सी पहुंचने की बात कह रही पुलिस*

निघासन खीरी
निघासन में एक हफ्ते पहले दस वर्षीय बालक का अधखाया शव केले के खेत में पड़ा मिला था।गले में पड़ी प्लास्टिक की रस्सी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि होने के बाद घटना का रुख पूरी तरह से हत्या की तरफ मुड़ गया।हालांकि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के अलावा ना ही हत्या की धारा बढ़ाई है और ना घटना का पर्दाफाश करने में कोई रुचि ले रही है।एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। परिजनों का आरोप है कि कभी पुलिस जंगली जानवर से मौत होने की बात कहती तो कभी बालक को ही धोखे से गले में रस्सी डालने का जिक्र कर रही है।
निघासन के पचपेड़ी गांव में एक हफ्ते पहले केले के खेत में दस वर्षीय गुलाम हुसैन का शव अधखाया मिला था।उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने की पुष्टि से हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंकने के कयास लगाए जा रहे थे।जबकि स्थानीय झंडी पुलिस ने ना ही धारा में तब्दीली की है और ना ही घटना को हत्या की कड़ी से जोड़ना चाह रही है। वही मृतक गुलाम हुसैन के परिजनों ने बताया कि पुलिस गोल मोल घटना को घुमा रही है सही बात क्या है बताने से पीछे हट रही है।इस बाबत झंडी चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है।धारा अभी  बढ़ाई नही गई है।जल्द ही कुछ ना कुछ सामने आएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top